NUMK Care Foundation logo
BELA ENGLISH COURSE · BOOK 1 · CHAPTER 2

What is your name? तुम्हारा नाम क्या है?

👩🏽‍🏫

पिछली बार तुमने अपना नाम बताना सीखा — I am Ravi. आज हम उल्टा काम करेंगे — दूसरे से उसका नाम पूछना। और जवाब देने का एक नया तरीका भी सीखेंगे।

याद करो

पिछले अध्याय सेQUICK RECALL

▸ दबाकर उत्तर देखो
1मैं सीता हूँ।
I am Sita.
2नमस्ते, टीचर।
Hello, Teacher.
3धन्यवाद।
Thank you.
STEP 1

किसी से नाम पूछनाWHAT IS YOUR NAME?

👩🏽‍🏫

अंग्रेज़ी का सवाल चार टुकड़ों से बनता है। एक-एक करके देखो।

Whatक्या
isहै
yourतुम्हारा
name?नाम
What is your name?  =  तुम्हारा नाम क्या है?
⚠️

अब ध्यान से देखो कि “क्या” कहाँ खड़ा है। हिंदी में यह आख़िर के पास आता है। अंग्रेज़ी में What हमेशा सबसे पहले कूदकर आ जाता है।

हिंदी
तुम्हारा नाम क्या है?
क्या आख़िर में
ENGLISH
What is your name?
What सबसे पहले
📌

यह नियम पूरी अंग्रेज़ी में चलेगा — सवाल हमेशा सवाल वाले शब्द से शुरू होता है। What, Where, Who — सब सबसे आगे खड़े होते हैं।

STEP 2

जवाब देनाMY NAME IS ___

My nameमेरा नाम
isहै
Raviनाम
My name is Ravi.  =  मेरा नाम रवि है।
👩🏽‍🏫

देखा? सुनहरा टुकड़ा बदल गया — am की जगह is आ गया। क्यों? क्योंकि शुरू में I नहीं, My name है। याद रखो — I के साथ am, बाकी सबके साथ is

दोनों सही हैंकब बोलें?
I am Ravi.जब खुद परिचय दो
My name is Ravi.जब कोई नाम पूछे
STEP 3

मिलकर अच्छा लगाNICE TO MEET YOU

Nice
अच्छा
Meet
मिलना
Friend
दोस्त
👩🏽‍🏫

नए दोस्त से मिलो, तो यह पूरा वाक्य बोलो — “Nice to meet you.” (आपसे मिलकर अच्छा लगा।) इसे टुकड़ों में मत तोड़ो, पूरा याद कर लो।

कहानी

एक नया दोस्तA NEW FRIEND

TEACHER
MEENA
“Hello. What is your name?”
नमस्ते। तुम्हारा नाम क्या है?
GUDIYA
“My name is Gudiya.”
मेरा नाम गुड़िया है।
RAVI
“Hello, Gudiya. My name is Ravi.”
नमस्ते, गुड़िया। मेरा नाम रवि है।
GUDIYA
“Nice to meet you.”
आपसे मिलकर अच्छा लगा।
RAVI
“Nice to meet you.”
आपसे मिलकर अच्छा लगा।
अभ्यास

अंग्रेज़ी में लिखोTRANSLATE

▸ पहले कॉपी में लिखो, फिर दबाकर मिलाओ
1तुम्हारा नाम क्या है?
What is your name?
2मेरा नाम रवि है।
My name is Ravi.
3आपसे मिलकर अच्छा लगा।
Nice to meet you.
4अब अपना नाम — मेरा नाम ______ है।
My name is ______.
जाँच

अब खुद को जाँचोCHAPTER TEST · 5 QUESTIONS

1“तुम्हारा नाम क्या है?” — अंग्रेज़ी में सही वाक्य कौन-सा है?
✅ शाबाश! सवाल में What हमेशा सबसे पहले आता है।
❌ सही जवाब — B) What is your name? विकल्प A हिंदी का क्रम है। अंग्रेज़ी में What सबसे आगे कूद जाता है।
2My name ___ Sita. — खाली जगह में क्या आएगा?
✅ सही! am सिर्फ़ I के साथ आता है। यहाँ शुरू में “My name” है, इसलिए is
❌ सही जवाब — B) is। “My name is Sita.” — am केवल I के साथ चलता है।
3कोई पूछे “What is your name?” — तुम क्या कहोगे?
✅ बिल्कुल! नाम पूछे तो नाम बताओ।
❌ सही जवाब — C) My name is ______. सवाल नाम का था, इसलिए जवाब में नाम आना चाहिए।
4“Nice to meet you.” का मतलब क्या है?
✅ ठीक! नए व्यक्ति से मिलने पर यही बोलते हैं।
❌ सही जवाब — A) आपसे मिलकर अच्छा लगा। Meet = मिलना, Nice = अच्छा।
5कौन-सा वाक्य ग़लत है?
✅ बहुत बढ़िया — यही सबसे कठिन सवाल था! A और B दोनों सही हैं। C में am ग़लत जगह है।
❌ ग़लत वाक्य है C) My name am Ravi.am सिर्फ़ I के साथ आता है। A और B दोनों सही वाक्य हैं।

🗣️ बोलने का अभ्यास — जोड़ी बनाकर

दोस्त के साथ यह बातचीत करो। फिर बदल जाओ।

  1. “Hello. What is your name?”
  2. “My name is ______. What is your name?”
  3. “My name is ______. Nice to meet you.”
  4. “Nice to meet you.”