NUMK Care Foundation logo
BELA ENGLISH COURSE · BOOK 1 · CHAPTER 9

It is his bag.
It is her book. यह उसका बैग है। यह उसकी किताब है।

अभ्यास का स्कोर0 / 0  ·  कुल 12

इस पाठ में

STEP 1

Our Classकहानी — हमारी कक्षा

कहानी कैसे पढ़ें

इस कहानी में हिंदी नहीं है। हर पंक्ति ज़ोर से पढ़ो और देखो कि चीज़ किसकी है। फिर नीचे के चार सवालों के जवाब दो।

पूरा पाठ करने के बाद यहाँ लौटो। कहानी दोबारा पढ़ो।

Teacher Meena: Hello, children. This is our class. I am your teacher.

Ravi: She is our teacher. Her name is Meena.

Sita: This is my bag. Ravi is my friend. That is his bag.

Munna: Sita is my friend. This is her pencil.

Gudiya: We are friends. These are our books.

Teacher Meena: Good. You are good children. Thank you.

his = उसका / उसकी (लड़के का) · her = उसका / उसकी (लड़की का) · our = हमारा · your = तुम्हारा · class = कक्षा · children = बच्चे · Good = अच्छा · good children = अच्छे बच्चे
पूरे वाक्यों का अनुवाद नहीं दिया गया है। पहले खुद समझने की कोशिश करो।
1टीचर का नाम क्या है?
✅ सही। रवि ने कहा: Her name is Meena.
❌ सही जवाब — C) Meena। रवि की पंक्ति दोबारा पढ़ो: She is our teacher. Her name is Meena.
2सीता ने कहा — “That is his bag.” यह बैग किसका है?
✅ सही। ठीक पहले सीता ने कहा: Ravi is my friend.
❌ सही जवाब — A) रवि का। सीता की पूरी पंक्ति: This is my bag. Ravi is my friend. That is his bag. अपने बैग के लिए my, रवि के बैग के लिए his।
3मुन्ना ने कहा — “This is her pencil.” पेंसिल किसकी है?
✅ सही। मुन्ना ने पहले कहा: Sita is my friend. फिर This is her pencil.
❌ सही जवाब — C) सीता की। मुन्ना की पूरी पंक्ति: Sita is my friend. This is her pencil. पेंसिल मुन्ना की होती, तो वह my कहता।
4गुड़िया ने कहा — “These are our books.” किताबें किसकी हैं?
✅ सही। our = हमारी — सबकी मिलकर।
❌ सही जवाब — B) सब बच्चों की। गुड़िया ने पहले कहा We are friends. We से our बनता है। सिर्फ़ अपनी किताबों के लिए वह my books कहती।
STEP 2

I am Sita.
It is my book.
हर “कौन” के साथ उसका “किसका”

हर पंक्ति ज़ोर से पढ़ो — पहले अंग्रेज़ी, फिर हिंदी। रेखांकित शब्दों पर ध्यान दो।

I am Sita. It is my book.मैं सीता हूँ। यह मेरी किताब है।
You are Ravi. It is your bag.तुम रवि हो। यह तुम्हारा बैग है।
He is Munna. It is his pen.वह मुन्ना है। यह उसका पेन है।
She is Gudiya. It is her pencil.वह गुड़िया है। यह उसकी पेंसिल है।
We are friends. This is our class.हम दोस्त हैं। यह हमारी कक्षा है।
They are boys. Those are their books.वे लड़के हैं। वे उनकी किताबें हैं।

नीचे पूरी सूची है। इसे कॉपी में लिख लो।

कौन?किसका?हिंदी
Imyमेरा / मेरी
Youyourतुम्हारा / तुम्हारी
Hehisउसका / उसकी — लड़के का
Sheherउसका / उसकी — लड़की का
Weourहमारा / हमारी
Theytheirउनका / उनकी
समझो

my और your तुम Chapter 2 से बोल रहे हो। आज चार नए शब्द हैं: his, her, our, their।

We और They Chapter 8 में आए थे। We से our बनता है, They से their।

STEP 3

Ravi is my friend.
This is his book.
मालिक देखो, चीज़ नहीं

हर पंक्ति एक साथ पढ़ो। पहले वाक्य में मालिक है, दूसरे में उसकी चीज़। रेखांकित शब्दों पर ध्यान दो।

Ravi is my friend. This is his book.रवि मेरा दोस्त है। यह उसकी किताब है।
Ravi is my friend. That is his bag.रवि मेरा दोस्त है। वह उसका बैग है।
Sita is your friend. This is her pen.सीता तुम्हारी दोस्त है। यह उसका पेन है।
Sita is your friend. That is her pencil.सीता तुम्हारी दोस्त है। वह उसकी पेंसिल है।
his = लड़के का
her = लड़की का
चीज़ कोई भी हो — किताब, बैग, पेन, पेंसिल
समझो

हिंदी में “उसका” या “उसकी” चीज़ देखकर बदलता है: किताब → उसकी, बैग → उसका। मालिक वही (रवि), फिर भी शब्द बदल गया।

अंग्रेज़ी में चीज़ से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता। सिर्फ़ मालिक देखो: लड़का → his, लड़की → her।

मालिकशब्दउदाहरण
रवि — लड़काhishis book · his bag · his pen · his pencil
सीता — लड़कीherher book · her bag · her pen · her pencil
हिंदी से ग़लती क्यों होती है

“उसकी पेंसिल” सुनकर लगता है कि बात लड़की की है, इसलिए बच्चे her लिख देते हैं। पर “की” पेंसिल की वजह से है, मालिक की वजह से नहीं।

हर बार पहले पूछो: चीज़ किसकी है — लड़के की या लड़की की?

ग़लत और सही वाक्य एक के बाद एक पढ़ो।

✗Ravi is a boy. This is her pencil.
✓Ravi is a boy. This is his pencil.

मालिक रवि — लड़का → his। “उसकी पेंसिल” की “की” से धोखा मत खाओ।

✗Sita is a girl. That is his bag.
✓Sita is a girl. That is her bag.

मालिक सीता — लड़की → her। “उसका बैग” की “का” से धोखा मत खाओ।

✗Munna is my friend. It is her book.
✓Munna is my friend. It is his book.

मुन्ना लड़का है → his।

STEP 4

It is my book.ग़लती सुधारो

हर वाक्य में एक ग़लती है। पहले खुद सोचो और कॉपी में सही वाक्य लिखो। फिर दबाकर मिलाओ।

▸ पहले कॉपी में लिखो, फिर दबाकर मिलाओ

1✗It is a my book.
✓ It is my book.my या your के साथ a नहीं लगता (Chapter 6)।
2✗Ravi is a boy. It is her bag.
✓ Ravi is a boy. It is his bag.मालिक रवि है — लड़का → his।
3✗Sita is a girl. It is his book.
✓ Sita is a girl. It is her book.मालिक सीता है — लड़की → her।
4✗It is book.
✓ It is a book.  /  It is my book.book से पहले a या my — दोनों में से एक ज़रूरी है।
STEP 5

It is his bag.सही शब्द चुनो · 8 सवाल

हर सवाल में पहले यह देखो: मालिक कौन है?

1Ravi is a boy. It is ___ bag.
✅ सही। मालिक रवि — लड़का → his।
❌ सही जवाब — A) his। मालिक देखो, चीज़ नहीं। रवि लड़का है → his।
2Sita is a girl. It is ___ book.
✅ सही। मालिक सीता — लड़की → her।
❌ सही जवाब — C) her। सीता लड़की है → her।
3We are friends. This is ___ class.
✅ सही। We के साथ our।
❌ सही जवाब — B) our। वाक्य We से शुरू हुआ, तो कक्षा “हमारी” है → our।
4They are boys. Those are ___ books.
✅ सही। They के साथ their।
❌ सही जवाब — A) their। They → their (उनकी)।
5It is ___ pen.
तुम अपने दोस्त से उसके पेन के बारे में कह रहे हो
✅ सही। जिससे बात कर रहे हो, उसकी चीज़ → your।
❌ सही जवाब — B) your। सामने वाले से बात कर रहे हो → your (तुम्हारा)। his किसी तीसरे लड़के के लिए है।
6कौन-सा वाक्य ग़लत है?
✅ सही। a और my साथ नहीं आते।
❌ ग़लत वाक्य है C) It is a my book. my के साथ a नहीं लगता।
7“वे उनकी किताबें हैं।” (दूर वाली) — अंग्रेज़ी में क्या होगा?
✅ सही। दूर + कई → Those, They → their, कई किताबें → books।
❌ सही जवाब — B) Those are their books. A में -s छूट गया। C में is है — कई के लिए are।
8Ravi is a boy. This is ___ pencil.
✅ सही। हिंदी में “उसकी पेंसिल” है, पर मालिक रवि है — लड़का → his।
❌ सही जवाब — A) his। हिंदी में “उसकी पेंसिल” — क्योंकि पेंसिल स्त्रीलिंग है। पर अंग्रेज़ी मालिक देखती है। रवि लड़का है → his।
STEP 6

हिंदी से अंग्रेज़ीWRITE IN ENGLISH · 6 QUESTIONS

▸ पहले कॉपी में लिखो, फिर दबाकर मिलाओ

1यह मेरी किताब है।
It is my book.
2यह उसका बैग है। (रवि का)
It is his bag.
3यह उसकी पेंसिल है। (सीता की)
It is her pencil.
4यह हमारी कक्षा है।
This is our class.
5वे उनकी किताबें हैं। (दूर वाली)
Those are their books.
6वे हमारी टीचर हैं। उनका नाम मीना है।
She is our teacher. Her name is Meena.
STEP 7

my · your · his · herनए शब्द

हर शब्द और उसका वाक्य ज़ोर से बोलो।

my
मेरा / मेरी
It is my book.
your
तुम्हारा / तुम्हारी
I am your teacher.
his
उसका / उसकी — लड़के का
That is his bag.
her
उसका / उसकी — लड़की का
This is her pencil.
our
हमारा / हमारी
This is our class.
their
उनका / उनकी
Those are their books.
class
कक्षा
This is our class.
children
बच्चे
You are good children.
friend
दोस्त
Ravi is my friend.
name
नाम
Her name is Meena.
🔁 अब कहानी पर लौटो “Our Class” कहानी दोबारा ज़ोर से पढ़ो। हर my, your, his, her, our पर रुककर बताओ: चीज़ किसकी है? सवाल दोबारा करने के लिए पेज फिर से खोलो।

🗣️ बोलकर अभ्यास

भाषा पढ़ने से नहीं, बोलने से आती है। इस पाठ के वाक्य रोज़ बोलो।

अकेले

  1. इस पाठ का हर वाक्य ज़ोर से पाँच बार बोलो।
  2. तालिका को ज़ोर से बोलो: I — my, You — your, He — his, She — her, We — our, They — their.
  3. घर की चीज़ें दिखाकर बोलो कि किसकी हैं: This is my bag. That is his bag. That is her book.

किसी के साथ

  1. एक साथी ढूँढो — भाई-बहन, दोस्त या कक्षा का कोई बच्चा।
  2. लोगों और उनकी चीज़ों की ओर इशारा करके यह बातचीत बोलो:
    तुम: Ravi is my friend. (रवि की ओर इशारा)
    साथी: That is his bag. (रवि के बैग की ओर)
    तुम: Sita is your friend.
    साथी: This is her pencil.
    तुम: We are friends.
    साथी: This is our class.
  3. फिर भूमिकाएँ बदलो।

हर दिन

  1. घर में भाई-बहन की चीज़ें देखकर बोलो: भाई की हो तो his, बहन की हो तो her।
  2. हर बार पहले पूछो: मालिक लड़का है या लड़की? चीज़ को मत देखो।